मुंगेर, मई 26 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज प्रखंड क्षेत्र में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी एवं हीट वेव का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज में इन दिनों बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। अस्पताल में प्रतिदिन 100 से अधिक मरीजों की जांच और उपचार किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- लू की चपेट में आए लोगों के लिये तैयार किया गया है हीट कूलिंग वार्ड ।स्वास्थ्य समस्याएं अस्पताल पहुंचने वाले अधिकांश मरीज शरीर में दर्द, ऐंठन, बुखार, ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर जैसी समस्याओं से पीड़ित मिल रहे हैं। वहीं लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण पेट संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। तेज धूप और अनियमित खानपान के कारण लोग तेजी से बीमार पड़ रहे हैं।डॉक्टर की सलाह सीएचसी के मेडिकल ऑफिसर डॉ. मान...