भीषण गर्मी से बाजारों में पसरा सन्नाटा, ठेला कारोबार प्रभावित
हापुड़, मई 18 -- लगातार बढ़ रही गर्मी और लू का असर अब बाजारों और छोटे कारोबारियों पर साफ दिखाई देने लगा है। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बाजारों में लोगों की आवाजाही काफी कम हो गई है, जिससे ठेला लगाने वाले दुकानदारों की आमदनी प्रभावित हो रही है। रेलवे रोड समेत शहर के कई प्रमुख स्थानों पर फल, जूस, फलूदा और अन्य खाद्य सामग्री बेचने वाले ठेले दोपहर में ग्राहकों का इंतजार करते नजर आते हैं। दुकानदारों का कहना है कि कुछ दिन पहले तक शाम के साथ-साथ दोपहर में भी अच्छी भीड़ रहती थी, लेकिन अब तेज गर्मी के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं।फलूदा यह भी पढ़ें- तापमान बढ़ते ही शीतल पेय और खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ी बेचने वाले दुकानदारों ने बताया कि गर्मी बढ़ने के बावजूद बिक्री में खास बढ़ोतरी नहीं हो रही है, क्योंकि दोपहर के समय स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.