भीषण गर्मी से बच्चे हो रहे बीमार
आजमगढ़, जून 9 -- आजमगढ़, संवाददाता। भीषण गर्मी और उमस का सबसे अधिक असर बच्चों पर पड़ रहा है। बढ़ते तापमान के कारण बच्चों में वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, निमोनिया और डायरिया के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। सप्ताह भर के भीतर बीमार होने वाले बच्चों की संख्या दोगुनी हो गई है। हालत यह है कि अस्पताल में प्रतिदिन तीन से चार बच्चों को भर्ती करने की जरूरत पड़ रही है। मंडलीय अस्पताल के बाल रोग विभाग में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पहले जहां प्रतिदिन 30 से 40 बच्चे ओपीडी में पहुंचते थे, वहीं सोमवार को 75 बच्चों का उपचार किया गया। यह भी पढ़ें- तेज धूप और उमस से बीमार हो रहे बच्चे अस्पताल की ओपीडी सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक संचालित होती है। उपचार के लिए आने वाले अधिकांश बच्चे वायरल बुखार और डायरिया से पीड़ित पाए गए। बाल रोग विशेषज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.