भीषण गर्मी से बचाव को वाटर गन से कराया छिड़काव
शामली, मई 12 -- थानाभवन। भीषण गर्मी और सड़कों पर उड़ रही धूल-मिट्टी से लोगों को राहत दिलाने के लिए नगर पंचायत थानाभवन द्वारा विशेष सफाई एवं जल छिड़काव अभियान चलाया गया। मंगलवार को नगर पंचायत की टीम ने हाईवे, मुख्य चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में एंटी वाटर गन मशीन से पानी का छिड़काव कराया। अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा के निर्देश पर नगर पंचायत कर्मचारियों ने गेस्ट हाउस के पास तथा नगर के बड़े खाले और नालों की जेसीबी मशीन से सफाई कराई। इसके साथ ही दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, नगर के मुख्य तिराहों, प्रमुख चौराहों और विभिन्न व्यस्त मार्गों पर टैंकर एवं एंटी वाटर गन मशीन के माध्यम से जल छिड़काव किया गया। यह भी पढ़ें- 17 वाटर कूलर बुझा रहे नगरवासियों की प्यास ईओ ने बताया कि नगर में बढ़ती गर्मी के कारण सड़कों पर धूल उड़ने की समस्या लगातार बढ़ रही थी। इससे र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.