बिहारशरीफ, अप्रैल 28 -- भीषण गर्मी से बचाने के लिए शेरों के कमरे में लगे कूलर पशु-पक्षियों को लू से बचाने के लिए बाड़ों में लगाए गए ग्रीन नेट और कूलिंग सिस्टम तालाबों में पानी भरने के लिए दो विशेष टैंकरों से की जा रही है जलापूर्ति आग से बचाव के लिए झाड़ियों की सफाई, जानवरों की निगरानी में जुटे पशु चिकित्सक फोटो : सफारी गर्मी-राजगीर जू सफारी में सोमवार को भीषण गर्मी से राहत के लिए पानी में बैठकर आराम करता सफेद बाघ। राजगीर, निज संवाददाता। पर्यटक नगरी और इसके आसपास के इलाकों में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए जू सफारी प्रबंधन अलर्ट मोड में आ गया है। वन्यजीवों को लू और तपिश से बचाने के लिए सफारी के अंदर कूलिंग सिस्टम से लेकर शेड और पेयजल की पुख्ता व्यवस्था की गई है। जू सफारी के निदेशक राम सुन्दर एम. ने बताया कि पशु-पक्षियों ...