लखीसराय, मई 23 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में अचानक बढ़ी तपिश और चिलचिलाती धूप ने जिले के लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। आसमान से बरसती आग के बीच अब पंखे भी गर्म हवा फेंकने लगे हैं। इस असहनीय गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अपने घरों में बंद धूल खा रहे कूलर और एसी को चालू करने की कवायद में जुट गए हैं। नतीजा यह है कि शहर में अचानक कूलर और एसी मैकेनिकों की डिमांड आसमान छूने लगी है। हालत यह है कि मैकेनिकों के नखरे बढ़ गए हैं और लोगों को एक छोटी सी सर्विसिंग या मरम्मत के लिए हफ्ते हफ्ते भर का इंतजार करना पड़ रहा है। आम दिनों में जिस एसी की सर्विसिंग 400 से 500 रुपये में हो जाती थी,l उसके लिए मैकेनिक अब 800 से 1200 रुपये तक वसूल रहे हैं। वहीं गैस रिफिलिंग के नाम पर 2500 से 4000 रुपये तक की मांग की जा रही है। मजबूरी में लोग बिना मोल तो...