कन्नौज, अप्रैल 28 -- भीषण गर्मी को देखते हुए अस्पताल प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार सिंह ने मंगलवार को ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी वार्डों में पंखों के साथ-साथ कूलर लगाने तथा वेंटिलेशन व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को गर्मी से राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मरीजों के रजिस्ट्रेशन के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था कर दी गई है। इस नए काउंटर पर वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे उन्हें लाइन में अधिक समय तक न खड़ा रहना पड़े। यह भी पढ़ें- रोजाना डायरिया पीड़ित मरीज सदर अस्पताल में हो रहे भर्ती अन्य मरीजों का भी सुचारु रूप से पंजीकरण किया जाएगा, जिससे ओपीडी में भीड़ और अव्यवस्था कम ...