छपरा, अप्रैल 8 -- 10 दिन में दुरुस्त होंगे चापाकल हीट वेव से बचाव के पुख्ता इंतजाम छपरा, नगर प्रतिनिधि। आगामी भीषण गर्मी को देखते हुए जिले में पेयजल आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने और हीट वेव से जनजीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए कि आम लोगों को किसी भी हाल में पेयजल संकट का सामना न करना पड़े और लू से बचाव के सभी आवश्यक इंतजाम समय रहते पूरे कर लिए जाएं।बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अगले 10 दिनों के भीतर सभी मरम्मती योग्य खराब चापाकलों और अक्रियाशील नल-जल योजनाओं को हर हाल में दुरुस्त कर चालू किया जाए। जानकारी दी गई कि जिले में करीब 900 खराब चापाकलों की सूची प्रखंड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.