आगरा, अप्रैल 21 -- जनपद में लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिलती नहीं दिख रही। सूरज के तेवर दिन प्रतिदिन तल्ख होते जा रहे हैं। पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार बने रहने से दोपहर के समय आसमान से आग सी बरस रही है। गर्म हवा के थपेड़े लोगों के बदन को झुलसा रहे हैं। शहर व कस्बों की गलियां भी दोपहर के समय सूनी नजर आ रही हैं। सोमवार की सुबह से सूरज के तल्ख तेवर ने लोगों को भीषण गर्मी का एहसास कराना शुरू कर दिया। दोपहर के समय घर से बाहर निकलने में लोगों से सिर चकरा रहे हैं और घबराहट महसूस हो रही है। यह भी पढ़ें- आसमानी आग से बेचैन जनमानस, 43 डिग्री के पार हुआ पारा शहर व कस्बों के बाजारों में दोपहर के समय बहुत कम ग्राहक नजर आ रहे हैं। गर्मी से इंसान ही नहीं पशु व पक्षी भी परेशान नजर आते हैं। पशु व पक्षी दोपहर से शाम तक पेड़ों की छांव के नीचे बैठे नजर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.