भीषण गर्मी से दहकीं सड़कें, घरों की दीवार भी गर्म; कैमूर में हीटवेव से हालात बिगड़े, स्कूलों में छुट्टी
संजय क्रांति, मई 20 -- बिहार के कैमूर (भभुआ) जिले में असहनीय धूप और भीषण गर्मी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। हीटवेव चलने से कमरों की दीवार और बाहर कंक्रीट की सड़कें गर्म हो जा रही हैं। इससे ना सिर्फ सड़कों पर चलने वाले लोगों, बल्कि घरों में रहनेवाले परिवार के सदस्य भी परेशान हैं। सबसे ज्यादा परेशानी उन्हें हो रही हैं, जो किसी भवन के ऊपरी मंजिल पर रह रहे हैं। ऐसे लोग गलियों एवं दरवाजे पर बैठकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। कैमूर जिला बुधवार को बिहार में सबसे गर्म रहा। लू को देखते हुए डीएम ने जिले के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में 8वीं तक के बच्चों की 23 मई तक छुट्टी कर दी है। वहीं, 8वीं से ऊपर की कक्षाओं को सुबह 10.30 बजे तक ही चलाने की अनुमति दी गई है। भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति बाधित होने से आम जनता की परेशानी और बढ़ जा रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.