औरंगाबाद, अप्रैल 21 -- जिले में लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों का जीवन बेहाल कर दिया है और भीषण गर्मी के बीच हीटवेव जैसे हालात बन गए हैं। भारतीय मौसम विभाग ने 21 अप्रैल से ही स्थिति को गंभीर मानते हुए येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 22 से 24 अप्रैल के बीच उष्ण लहर चलने की चेतावनी दी गई है। इन दिनों तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है और कई स्थानों पर पारा 41.8 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है तथा बाजारों में भी भीड़ में भारी कमी देखी जा रही है। यह भी पढ़ें- पारा 42 डिग्री पार, तेज धूप व लू ने लोगों की बढ़ाई मुश्किलें ग्रामीण क्षेत्रों में जलस्तर गिरने से पेयजल संकट की स्थिति बनने लगी है, वहीं बिजली की आंख-मिचौनी ने लोगों की परेशानी और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.