भीषण गर्मी से तपा रुड़की, दोपहर में सड़कों पर पसरा सन्नाटा
रुडकी, मई 19 -- रुड़की, संवाददाता। रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को हुई झुलसाने वाली गर्मी ने लोगों का जनजीवन बेहाल कर दिया। हालात ऐसे रहे कि दोपहर के समय सड़कें और बाजार लगभग सूने नजर आए। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह सात बजे से ही सूरज आग उगलने लगा था। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, गर्मी और लू का असर भी तेज होता चला गया। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में गर्मी के तेवर हुए तीखे, अब IMD की भविष्यवाणी ने डराया; पारा 40 डिग्री पार दोपहर के समय हालात सबसे ज्यादा खराब रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.