हल्द्वानी, अप्रैल 28 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी में गर्मी का पारा लगातार चालीस के पास पहुंच रहा है। गर्मी से राहत के लिए गला तर करने को लोगों को लगातार पानी की जरूरत बनी हुई है। वहीं घर से बाहर निकलते ही पीने का पानी मिलना मुश्किल हो रहा है। 'हिन्दुस्तान' की टीम ने सोमवार को पानी के इंतजाम की पड़ताल की। इस दौरान लोगों की आवाजाही के मुख्य स्थानों में कोई इंतजाम नजर नहीं आए। भीषण गर्मी में लोगों को राहत देने के लिए जिम्मेदार अधिकारी प्याऊ तक नहीं लगा सके हैं। ऐसे में बोतलबंद पानी खरीदना लोगों की मजबूरी बना हुआ है। कालाढूंगी चौराहा:शहर में सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाले कालाढूंगी चौराहे से हर दिन सैकड़ों लोग गुजरते हैं। यह भी पढ़ें- ऊपर से बरस रही आग, गर्मी से निपटने के इंतजाम नाकाफी मुख्य बाजार का रास्ता और ऑटो स्टैंड होने से दिनभर लोगों की आवाज...