भीषण गर्मी से झुलस रहे पलामू पठार में दिहाड़ी मजदूरों की बढ़ गई चुनौतियां
पलामू, मई 23 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण रोज कमाकर खाने वाले लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप, गर्म हवाओं और लगातार बढ़ते तापमान के कारण रिक्शाचालक, ठेला संचालक, दिहाड़ी मजदूर, सफाईकर्मी और ऑनलाइन डिलीवरी का काम करने वाले गिग वर्कर्स की जिंदगी मुश्किल हो गई है। सुबह से लेकर देर शाम तक सड़क पर रहने वाले इन लोगों के सामने रोजी-रोटी और स्वास्थ्य दोनों की चिंता बढ़ गई है। मेदिनीनगर शहर के मुख्य बाजार, स्टेशन रोड, रेड़मा, छहमुहान और अस्पताल चौक जैसे इलाकों में दोपहर के समय सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। इसका सीधा असर रिक्शाचालकों और ठेला चालकों की कमाई पर पड़ रहा है। आटो रिक्शा चालक रामेश्वर राम ने बताया कि पहले जहां दिनभर में अच्छी आमदनी हो जाती थी। अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.