मधुबनी, जून 8 -- मधुबनी,। भीषण गर्मी से जिला झुलस रहा है। उसमें बिजली की आंख मिचौनी से मुसीबत और बढ़ गई है। जिलों में पारा 40 के पास पहुंच गया है। उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। गर्मी के कारण लोग बीमार होने लगे है। इससे अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बच्चे, बीमार और बुजुर्गों को इस भीषण गर्मी में ज्यादा परेशानी हो रही है। सुबह में उमस व तेज धूप के कारण मॉर्निंग वाकर्स घट गये हैं। डॉक्टर लोगों को तेज धूप में घरों से नहीं निकलने और खूब पानी पीने की सलाहदे रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक गर्मी बने रहने का अनुमान है। भीषण गर्मी से आम जनजीवन के साथ पशु पक्षी भी बेहाल दिख रहे हैं। जिले में उमसभरी भीषण गर्मी ने सभी जीव जंतु की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह होते ही कड़ी घूप से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो र...