हापुड़, अप्रैल 30 -- पिलखुवा। भीषण गर्मी ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। चिलचिलाती धूप और तेज गर्म हवाओं के कारण लोग घरों से निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं। दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा नजर आता है, जहां पहले चहल-पहल रहती थी। दुकानदार भी तपन से बचने के लिए अपनी दुकानों के बाहर पेड़ों की छांव में बैठने को मजबूर हैं। गर्मी का असर इस कदर बढ़ गया है कि हर कोई सिर पर तौलिया ओढ़े और चेहरा ढके हुए नजर आ रहा है। राहगीर धूप से बचने के लिए छाता, गमछा और कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। लू का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे लोग अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं।डॉक्टरों के अनुसार, इस मौसम में शरीर में पानी की कमी से बचने के लिए अधिक से अधिक पानी पीना जरूरी है। लोग भी गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडे पेय और पानी का अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.