सीवान, मई 23 -- सीवान,नगर प्रतिनिधि। जिले में भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल है। आसमान से आग बरस रही है। शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित रहा । दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। यह भी पढ़ें- अभी तो बस शुरुआत है! दिल्ली पर 16 साल बाद फिर भीषण गर्मी का प्रहार, अगले 6 दिन के लिए ऑरेंज अलर्टगर्मी का असर दिनभर चल रही गर्म हवा ने परेशानी और बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार,हाल के दिनों तक राहत मिलने के आसार नहीं हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, लेकिन उमस और गर्म हवाओं के कारण लोगों को 49 डिग्री जैसी तपिश महसूस हुई। वहीं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली पुरवा हवा ने वातावरण को और अधिक गर्म बना दिया। यह भी पढ़ें- दिनभर ...