भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, पारा 43.5 डिग्री पर
हरदोई, अप्रैल 26 -- हरदोई। जनपद में भीषण गर्मी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री दर्ज किया गया। इससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। तेज धूप और लू के चलते दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। लोग जरूरी काम सुबह और शाम के समय ही निपटा रहे हैं। रविवार को सुबह की आर्द्रता 38 प्रतिशत और शाम को 18 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार आर्द्रता कम होने से उमस से कुछ राहत जरूर है, लेकिन तेज धूप लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही है। अस्पतालों में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, उल्टी और चक्कर के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- आसमान से बरस रही आग, सबसे गर्म रहा रविवार चिकित्सक धूप से बचने और अधिक पानी पीने की सलाह दे रहे हैं। शहर के सदर बाजार, सिनेमा रोड और रेलवेगंज बाजार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.