भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, गर्म हवा ने बढ़ाई परेशानी
मुंगेर, अप्रैल 23 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज क्षेत्र में इन दिनों भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। लगातार बढ़ते तापमान ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। दिन के 10 बजे के बाद से ही भीषण गर्मी शुरू हो जा रही है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। बुधवार को 12 बजे दिन के बाद लू के साथ पछिया हवा चलने के साथ तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से लू के थपेड़ों ने स्थिति को और गंभीर बना दिया। बाजार में भी गर्मी का असर साफ देखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी का कहर: सुबह 10 बजे से ही झुलसाने लगी धूप, तापमान 42 डिग्री के पार दुकानदारों का कहना है कि दोपहर के समय ग्राहक न के बराबर आ रहे हैं। वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.