बेगुसराय, मई 23 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड में भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल है। आसमान से आग बरस रही है। शनिवार को सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित रहा। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, राहत के आसार नहींगर्मी का असर दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। दिनभर चल रही गर्म पुरवा हवा ने परेशानी और बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक राहत मिलने के आसार नहीं हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, लेकिन उमस और गर्म हवाओं के कारण लोगों को 49 डिग्री जैसी तपिश महसूस हुई। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करीब 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली पुरवा हवा ने वातावरण को और अधिक गर्म बना दिया। सुबह से तेज धूप निकलने के कारण बाजारों और सड़कों पर लोगों की...