गया, अप्रैल 25 -- बांकेबाजार में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। तापमान बढ़ने से सुबह 10 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगता है और बाजारों में भी ग्राहकों की संख्या काफी कम हो गई है। लोग दिन के समय घरों में रहने को मजबूर हैं। गर्मी के साथ पानी और बिजली की समस्या ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। कई इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया है, वहीं बार-बार बिजली कटौती से उमस भरी गर्मी में लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। इधर स्वास्थ्य विभाग ने लू को लेकर गाइडलाइन जारी करते हुए लोगों से दोपहर में अनावश्यक बाहर नहीं निकलने, अधिक पानी पीने, हल्के सूती कपड़े पहनने और सावधानी बरतने की अपील की है।(बांकेबाजार यह भी पढ़ें- बांका: बढ़ती गर्मी से जनजीवन प्रभावित, अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.