भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़क पर वाहनों की रफ्तार हुई धीमी
बांका, मई 25 -- चान्दन (बांका)। निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह से ही चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दे रहा है। तेज गर्मी का असर यातायात व्यवस्था पर भी देखने को मिल रहा है, जहां सड़क पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। रविवार को तापमान में लगातार वृद्धि और गर्म पछुआ हवा चलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मजदूर वर्ग, किसान, रिक्शा चालक और दिहाड़ी मजदूर सबसे अधिक प्रभावित नजर आए। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित, सड़कें सूनीं दोपहर के समय लोग छांव और ठंडे स्थानों की तलाश करते दिखे। बाजारों में भी आम दिनों की तुलना में भीड़ कम रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.