औरंगाबाद, अप्रैल 24 -- गोह, संवाद सूत्र। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है और तेज धूप तथा गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोगों का शरीर झुलस रहा है। तापमान लगातार 42 डिग्री सेल्सियस से उपर बना हुआ है, जिससे सुबह 9 बजे के बाद और शाम 5 बजे से पहले घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। विभाग की ओर से भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। स्कूली बच्चों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं कई लोग हीट वेव की चपेट में भी आ चुके हैं। स्थिति को देखते हुए स्थानीय पीएचसी में हीट वेव वार्ड बनाया गया है। यह भी पढ़ें- आसमान से बरस रही आग, झुलसा रही धूप अत्यधिक गर्मी के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है और सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है। यह भी पढ़ें- आग उगलती धूप से जनजीवन बेहाल,दो दिन राहत नहीं यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.