भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, आंगनबाड़ी केंद्रों के नौनिहाल भी झेल रहे तपिश की मार
बांका, जून 4 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बढ़ते तापमान का असर छोटे बच्चों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। विशेषकर आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले नौनिहालों को चिलचिलाती गर्मी के बीच केंद्र पहुंचने और वहां समय बिताने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावकों का कहना है कि भीषण गर्मी के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। कई बच्चों को तेज धूप और उमस के कारण बेचैनी, थकान और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से बच्चे बेहाल, आंगनबाड़ी केंद्र बंद करने की मांग ऐसे में अभिभावकों ने जिला प्रशासन से आंगनबाड़ी केंद्रों को फिलहाल बंद रखने अथवा समय में बदलाव करने की मांग की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.