एटा, जून 30 -- एटा, पड़ रही भीषण गर्मी और तूफान, चक्रवात की चेतावनी को लेकर शासन ने बेसिक शिक्षा परिषद एवं अन्य बोर्ड के एक से आठवीं तक के विद्यालयों का समय परिवर्तित करने के निर्देश दिये है। शासन के निर्देश पर बीएसए अनुपम अवस्थी ने जनपद के परिषदीय विद्यालयों का समय 7.30 बजे से 12.30 बजे तक कर दिया है। बीएसए ने जारी किये निर्देश में बताया है कि बढ़ रही गर्मी और आये दिन बरसात, चक्रवात की चेतावनी बनी रहती है। ऐसे में स्कूली छात्र-छात्राओं को गर्मी और मौसम की चेतावनी से बचाने को समय परिवर्तित किया गया है। उन्होंने बताया कि परिषदीय विद्यालयों का समय अब 7.30 बजे से 12.30 बजे तक रहेगा। इस दौरान स्कूलों में छात्र-छात्राओं की मौजूदगी में पठन-पाठन कार्य कराया जाएगा। इसके बाद स्कूलों छात्र-छात्राओं की छुटटी कर दी जाएगी। विद्यालयों में मौजूद शिक्षक-...