चतरा, अप्रैल 27 -- चतरा प्रतिनिधि। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। लोग तेज धूप और गर्म हवाओं से बचने के लिए घरों में ही रहना पसंद कर रहे हैं। अत्यंत आवश्यक कार्य होने पर ही लोग बाहर निकल रहे हैं, जिससे दिन के समय बाजार और सड़कें लगभग सूनी दिखाई दे रही हैं। हालांकि, आर्थिक गतिविधियां पूरी तरह से ठप नहीं हुई हैं। शहर के अधिकांश बाजार खुले हैं, लेकिन ग्राहकों की संख्या में भारी कमी दर्ज की जा रही है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से चतरा बेहाल, बिजली और पेयजल संकट ने बढ़ाई लोगों की परेशानी दुकानदारों का कहना है कि भीषण गर्मी के बावजूद रोज़गार बनाए रखने के लिए उन्हें दुकानें खोलनी पड़ रही हैं, भले ही बिक्री में गिरावट आई हो। इधर, बिजली की अनियम...