सहारनपुर, अप्रैल 30 -- सहारनपुर, संवाददाता। नगर निगम की मां शाकुम्भरी कान्हा उपवन गोशाला में रह रहे 487 गोवंश को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए आधुनिक मिस्टिंग फॉगर सिस्टम लगाया जाएगा। नगर निगम प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं और अगले 15 दिनों के भीतर पूरे गोशाला परिसर में यह सिस्टम स्थापित कर दिया जाएगा। गर्मी के मौसम में गोवंश को अत्यधिक तापमान का सामना करना पड़ता है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसी समस्या के समाधान के लिए मिस्टिंग फॉगर सिस्टम को लागू किया जा रहा है। इस तकनीक के माध्यम से पानी की बेहद बारीक फुहार छोड़ी जाती है, जिससे आसपास का तापमान कम हो जाता है और वातावरण में ठंडक बनी रहती है। यह भी पढ़ें- गोशाला में लगाए गए स्प्रिंकलरपायलट प्रोजेक्ट के सकारात्मक परिणाम गौरतलब है कि पिछले वर्ष नगर न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.