भीषण गर्मी से खराब हो सकता है आपका स्मार्टफोन, तुरंत बदल दो अपनी ये 5 आदतें
नई दिल्ली, मई 25 -- भीषण गर्मी सिर्फ इंसानों को ही नहीं, आपके स्मार्टफोन को भी नुकसान पहुंचा सकती है। कई लोग अनजाने में ऐसी आदतें अपनाते हैं, जिनकी वजह से फोन जल्दी गर्म होने लगता है। लगातार ओवरहीटिंग होने पर बैटरी कमजोर पड़ सकती है, फोन की परफॉर्मेंस घट सकती है और कुछ मामलों में ब्लास्ट हो सकता है या डिवाइस अचानक बंद भी हो सकता है। खासकर गर्मियों में फोन का सही इस्तेमाल बेहद जरूरी हो जाता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका स्मार्टफोन लंबे समय तक सही चले, तो आपको अपनी कुछ आदतें तुरंत बदलनी चाहिए। आइिए जानते हैं वे 5 गलतियां, जो आपके फोन को गर्मी में खराब कर सकती हैं।1. धूप में फोन इस्तेमाल करना बंद करें कई लोग बाहर धूप में खड़े होकर लंबे समय तक वीडियो देखते हैं, गेम खेलते हैं या कॉल करते रहते हैं। सीधी धूप फोन के तापमान को तेजी से बढ़ा देती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.