भभुआ, मई 17 -- पेज चार की लीड खबर भीषण गर्मी से कैमूर झुलसा, 44 डिग्री तक पहुंचा पारा, दिनभर बेहाल रहे लोग तेज धूप और पछुआ हवा ने बढ़ाई तपिश, बच्चों, बुजुर्गों व मवेशियों को हुई परेशानी दोपहर में सड़कें हुईं सुनसान, शाम तक गर्म हवाओं का असर रहा कायम भभुआ, नगर संवाददाता। कैमूर जिले में रविवार को भीषण गर्मी ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सुबह से ही तेज धूप और गर्म पछुआ हवा के कारण लोग बेहाल नजर आए। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी का सामना करना पड़ा।

गर्मी का प्रभाव सुबह के समय हल्के बादलों की आवाजाही जरूर दिखी, लेकिन इससे गर्मी पर कोई खास असर नहीं पड़ा। नौ बजे के बाद सूर्य की तपिश तेज होती गई और दोपहर तक हालात और कठिन हो गए। सुबह के समय त...