भीषण गर्मी से कब तक मिलेगी राहत, मॉनसून पर IMD ने दिया नया अपडेट; आज बिहार में बारिश
नई दिल्ली, मई 20 -- राजधानी दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम के कई राज्यों में तेज हवा चलने के आसार हैं। वहीं, IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि भारत के पूर्वी, उत्तर पूर्व और दक्षिण हिस्सों में बुधवार को बारिश के आसार हैं। वहीं, संभावनाएं ये भी जताई जा रही हैं कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून मई के अंत तक दस्तक दे सकता है। ऐसे में भीषण गर्मी का सामना कर रहे राज्यों को अभी राहत के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है।कहां तक पहुंचा मॉनसून IMD ने बताया है कि दक्षिण पूर्व अरब सागर, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण पश्चिम, दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल है। विभाग का कहना है कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून 26 मई को केरल पहुंच सकता है। यह भी पढ़ें- छाता लेकर निकलें, उत्तर में ऑरेंज और दक्षिण में ये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.