बांका, अप्रैल 24 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। शहर के कटोरिया रोड स्थित प्राइवेट बस स्टैंड पर गुरुवार दोपहर भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।जहाँ बस स्टैंड में यात्री शेड नहीं होने के कारण यात्री धूप से बचने के लिए आसपास की चाय और सत्तू की दुकानों में शरण लेते नजर आए। वहीं तेज धूप और लू के चलते हालात और भी कठिन हो गए हैं। कई यात्रियों ने बताया कि, बस स्टैंड पर पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं आज भी उपलब्ध नहीं हैं। इसके कारण उन्हें मजबूरन बोतलबंद पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। यह स्थिति सिर्फ यात्रियों के लिए ही नहीं, बल्कि बस चालकों और खलासियों के लिए भी परेशानी का कारण बनी हुई है, जो लंबे समय तक यहां रुकते हैं। यह भी पढ़ें- बस स्टैंड परिसर में पानी, ठंडी हवा, साफ-सफाई की कमी, गर्मी में यात्री बेहाल जबकि स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.