भीषण गर्मी सता रही, लोगों का झुलस रहा बदन
मैनपुरी, जून 19 -- मैनपुरी। जिले में पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। दो दिन पहले हल्की बदली छाने से लोगों को राहत की उम्मीद जगी थी, लेकिन मौसम फिर साफ होने के साथ उमस और गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार 21 जून को बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। भीषण गर्मी का असर बाजारों और सड़कों पर साफ दिखाई दे रहा है। दोपहर के समय बाजारों में भीड़ कम हो रही है, जबकि ठंडे पेय पदार्थों, जूस, शिकंजी, लस्सी, नारियल पानी और आइसक्रीम की बिक्री में वृद्धि दर्ज की गई है। गर्मी से बचाव के लिए लोग छाता, टोपी और गमछे का सहारा ले रहे हैं। अस्पतालों में भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.