भीषण गर्मी व लू के चलते कस्तूरबा आवासीय विद्यालय बंद
बलरामपुर, मई 22 -- बलरामपुर, संवाददाता। भीषण गर्मी और लगातार चल रही लू को देखते हुए डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देश पर जनपद के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीवी) 22 मई से 10 जून तक बंद कर दिए गए हैं। जिले के कुल 11 विद्यालयों में यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। जिलाधिकारी के आदेश के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ल ने सभी विद्यालयों की वार्डन सह शिक्षिका, प्रधानाचार्य सह शिक्षिका व लेखाकारों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्देश में कहा गया है कि विद्यालय बंद करने से पहले सभी छात्राओं को उनके अभिभावकों के सुपुर्द सुरक्षित रूप से किया जाए तथा शिक्षकों के सहयोग से पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई जाए। यह भी पढ़ें- केजीबीवी में हुआ 10 जून तक अवकाश बीएसए ने खाद्यान्न एवं अन्य सामग्री को सुरक्षित रखने के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.