बलरामपुर, अप्रैल 2 -- बलरामपुर, संवाददाता। भीषण गर्मी व तेज हवाएं पराली की आग को बेकाबू करती हैं। डीएम विपिन कुमार जैन ने जनपद के किसानों से खेतों में पराली न जलाने की अपील की है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की तरफ से गांवों में अग्निकांडों से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।डीएम ने कहा कि गर्मी बढ़ने के साथ अग्निकांड की घटनाएं भी शुरू हो जाती हैं। गर्मी के दिनों में जब तेज पछुआ हवा चलती है तो गांवों में अग्निकांड की घटनाएं बड़े पैमाने पर घटती हैं जिसके फलस्वरूप हमारे घर, खेत, खलिहान एवं जान-माल को भारी क्षति पहुंचती है। छोटी-छोटी सावधानी बरत कर हम अग्निकांड की घटनाओं को रोक सकते हैं। गर्मी में लगने वाली आग से गांव अत्यधिक प्रभावित होते हैं। ऐसे में रसोई घर यदि फूस का है तो दीवार पर मिट्टी का लेप अवश्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.