भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप में पारा तोड़ रहा लगातार रिकॉर्ड
सीवान, मई 27 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर समेत पूरे जिले में पड़ रही भीषण गर्मी व लू के थपेड़ों से दुधारू पशुओं गाय-भैंस का हाल बेहाल है। गर्मी व हीट स्ट्रेस के कारण दुधारु पशुओं की भूख कम हो गई है, साथ ही वह हांफने लगी हैं। उनके शरीर में पानी की कमी हो रही है। इसकी वजह से उनके थनों से निकलने वाले दूध में करीब 20 प्रतिशत तक की भारी गिरावट आ गई है। इंसान की तरह पशुओं को भी गर्मी से बचाव के लिए पंखा के हवा में रखा जा रहा है। पशुपालकों के अनुसार, सामान्य दिनों में जो गाय करीब 10 लीटर तक दूध देती थी, वह इस भीषण गर्मी में 8 लीटर या उससे भी कम दूध दे रही हैं। पशुपालकों का कहना है कि तेज गर्मी से मवेशी हरा चारा या दाना ठीक से नहीं खा रहे हैं। तापमान बढ़ने व हीटवेव के कारण गाय-भैंस के शरीर का तापमान असंतुलित हो गया है। इसका सीधा असर उनके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.