भीषण गर्मी व गर्म हवा से जनजीवन अस्त-व्यस्त
मधेपुरा, अप्रैल 23 -- कुमारखंड,निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में भीषण गर्मी और गर्म हवा से जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम का तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। प्रचंड धूप के प्रकोप को देखते लोग खासकर दोपहर के समय घर से निकलने से बच रहे हैं। सुबह 8 बजे के बाद ही तेज धूप लोगों को झुलसाने लगती है। ऐसे में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर 10 बजे के बाद चलने वाली गर्म हवा (लू) स्थिति को और भयावह बना रही है। इसका असर सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में भी साफ देखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- पारा 43 डिग्री के पार, गर्मी से दिनभर झुलसते रहे राहगीर मौसम के तल्ख तेवर के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। आवश्यक कार्य होने पर ही लोग बाहर निकल रहे हैं। हालांकि शाम पांच बजे के बाद वातावरण में थोड़ी राह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.