सहरसा, अप्रैल 21 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को भीषण गर्मी के बावजूद पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हो गया। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। चार पैक्स में अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों के लिए हुए मतदान में कुल 44.28 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।इस चुनाव में चार पैक्स के लिए 12 अध्यक्ष पद एवं 39 कार्यकारिणी सदस्य पद के उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटी में बंद हो गया है। मतों की गिनती सोमवार की रात नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित उच्च विद्यालय में बनाए गए मतगणना केंद्र पर होगी।प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी जयकिशन ने बताया कि सभी चार पैक्स में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पैक्स चुनाव के लिए हुआ मतदान सुब...