भीषण गर्मी में 12 घंटे से बिजली गुल
किशनगंज, जून 18 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों बिजली विभाग की लचर व्यवस्था से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच लगातार और अनियंत्रित बिजली कटौती ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जानकारी के अनुसार, विगत लगभग 12 घंटों से प्रखंड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी हुई है, जिससे उपभोक्ताओं में गहरा आक्रोश व्याप्त है। प्रखंड प्रमुख उजाला परवीन ने इस स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी अधिक गर्मी में 12-12 घंटे तक बिजली का गायब रहना अत्यंत चिंताजनक है। इससे न केवल घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि छोटे व्यवसाय, दुकानदार, छात्र-छात्राओं की पढ़ाई और अस्पतालों की सेवाएं भी बाधित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि लगातार बिजली संकट के कारण लोगों की दिनचर्या पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.