प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 18 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। भीषण गर्मी में हो रही विद्युत कटौती बेहद चिंताजनक है। करीब 47 डिग्री तक के अनुमानित तापमान के कारण इस समय लोग गर्मी से परेशान हैं। प्रीपेड स्मार्ट मीटर जबरन थोपने वाली भाजपा सरकार आपूर्ति की बदहाली रोकने में अक्षम साबित हो रही है। अब तक सरकार की ओर से स्मार्ट मीटर की व्यवस्था महज स्थगित किए जाने का फरमान जनता के साथ छल है। यह बातें राज्यसभा सांसद व विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने सोमवार को लालगंज में कैंप कार्यालय पर जारी अपने बयान में कहा। सांसद ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति भी जरूरतमंदों को खपत के अनुरूप नहीं हो पा रही है। प्रबंधन की खामियों के कारण लोग घरेलू सिलेंडर को लेकर एजेंसियों पर कालाबाजारी का शिकार हो रहे हैं। डीजल, पेट्रोल को लेकर हर क्षेत्र में मूल्य वृद्धि से ब...