फतेहपुर, जून 28 -- बिंदकी। भीषण गर्मी को देखते हुए रविवार को तहसील रोड स्थित सुनहला बाग परिवार की ओर से श्रीरामजानकी मंदिर के तत्वाधान में ठंडी लस्सी वितरण किया गया। वितरण के दौरान लोगों की भीड़ लग गई। वाहन सवारों को रोककर लस्सी दी गई। भीषण गर्मी में ठंडी लस्सी पीकर लोगों ने गर्मी से कुछ राहत पाई। इस मौके पर सुनहला बाग के लक्ष्मण डैडी, भाष्कर त्रिपाठी, सुरेन्द्र, डिंपल, पारस उर्फ अन्नू, सानू, नमी, शंशाक, संयम आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...