हल्द्वानी, जून 9 -- हल्द्वानी। लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। विशेष रूप से खुले स्थानों पर काम करने वाले मजदूरों, रिक्शा-ऑटो चालकों, ट्रांसपोर्ट कर्मियों और निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को सतर्क रहने की जरूरत है। चिकित्सकों के अनुसार हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप) और अवसाद की दवा लेने वाले लोगों को भी गर्मी के मौसम में अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। ऐसे लोगों में हीट स्ट्रोक का खतरा सामान्य लोगों की तुलना में अधिक रहता है। बच्चों, बुजुर्गों और शराब का सेवन करने वाले लोगों को भी तेज धूप से बचने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में हाइपरटेंशन की दवा लेने वाले रहें सतर्क: डॉ़ पंत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...