हापुड़, जून 9 -- एक बार फिर हापुड़ में आसमान से आग बरसने लगी है। भीषण गर्मी और जानलेवा लू के थपेड़ों ने आम जन का जीना मुहाल कर दिया है। मंगलवार को सूरज के तल्ख तेवर और गर्म हवाओं से लोग दिनभर परेशान रहे। सुबह की शुरुआत के साथ ही लोग पसीने से तर-बतर होने लगे और दोपहर होते-होते हालात सन्नाटा जैसे हो गए। पारा सामान्य से कई डिग्री ऊपर पहुंच जाने के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त हो गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हापुड़ में मंगलवार की शुरूआत भीषण गर्मी के साथ हुई। दोपहर होते ही सूरज के तेवर इतने तीखे हो गए कि शहर के प्रमुख बाजारों गोल मार्केट, रेलवे रोड, चंडी रोड, पुराना बाजार, मंडी पाटिया और चौराहों पर सन्नाटा पसर गया। जरूरी काम से निकले राहगीर और दोपहिया वाहन सवार छांव तलाशते दिखे। गर्मी से बचने के लिए गन्ने का...