भीषण गर्मी में हनवारा क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चरमराई
गोड्डा, अप्रैल 23 -- महगामा प्रखंड के हनवारा क्षेत्र समेत आसपास के इलाकों में इन दिनों बिजली संकट ने विकराल रूप ले लिया है। नयानगर पावर सबस्टेशन से होने वाली अनियमित जलापूर्ति के कारण आम जनजीवन पूरी तरह पटरी से उतर गया है। चिलचिलाती गर्मी के बीच बार-बार हो रही घंटों की कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।जानकारी के मुताबिक, नयानगर सबस्टेशन को धनकुंडा ग्रिड से आवश्यकता के अनुरूप बिजली नहीं मिल पा रही है। जहां रात के समय इलाके को सुचारू रूप से चलाने के लिए 5 से 6 मेगावाट बिजली की दरकार है, वहीं मात्र 2 से 3 मेगावाट ही उपलब्ध हो पा रही है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली की आंख-मिचौनी से आम जनजीवन त्रस्त इस भारी कमी के कारण विभाग मजबूरन फीडरों में बारी-बारी से लोड शेडिंग कर रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले तीन-चार दिनों से स्थिति और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.