शाहजहांपुर, अप्रैल 25 -- शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी आवास पहुंचकर भीषण गर्मी के चलते माध्यमिक विद्यालयों का समय बदलने की मांग उठाई। साथ ही जनगणना ड्यूटी से प्रधानाचार्यों, गंभीर बीमारी से पीड़ित शिक्षक-शिक्षिकाओं और गर्भवती महिला शिक्षिकाओं को मुक्त किए जाने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि अत्यधिक गर्मी से शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में विद्यालय समय परिवर्तन जरूरी है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, जिलामंत्री गौरव पांडेय, कोषाध्यक्ष राजीव सक्सेना और रमेश बाबू तिवारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...