रांची, अप्रैल 16 -- कर्रा, प्रतिनिधि। खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा के प्रतिनिधि अनुप लकड़ा ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे के बाद ही भीषण गर्मी के कारण घर से निकलना मुश्किल हो जाता है, ऐसे में दोपहर 1 से 2 बजे के बीच छुट्टी होने से बच्चों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राएं 2 से 6 किलोमीटर तक पैदल या साइकिल से तपती धूप में घर लौटते हैं, जिससे उनके बीमार पड़ने की आशंका बढ़ जाती है। अनुप लकड़ा ने सुझाव दिया कि विद्यालयों की छुट्टी 11 बजे तक कर दी जाए, ताकि बच्चे सुरक्षित घर पहुंच सकें। यह भी पढ़ें- प्रचंड धूप में झुलसने लगे नौनिहाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.