औरैया, अप्रैल 28 -- औरैया, संवाददाता। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष ने जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर भीषण गर्मी के चलते विद्यालयों का समय घटाकर दोपहर 12 बजे तक करने की मांग की है। परिषद का कहना है कि तेज गर्मी के कारण छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ज्ञापन में जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने बताया गया कि वर्तमान में प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी से विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे बीमार हो रहे हैं। ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों का समय कम किया जाना जरूरी है। परिषद ने मांग की कि तापमान में सुधार होने तक विद्यालयों का संचालन सुबह से दोपहर 12 बजे तक ही किया जाए, ताकि छात्र-छात्राएं सुरक्षित रह सकें। सुनील मिश्रा ने कहा कि बच्चों की सेहत सर्वोपरि है और प्रशासन को इस दिशा म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.