हल्द्वानी, मई 21 -- रामनगर, संवाददाता। नारी शक्ति एवं बाल विकास जन जागृति समिति की अध्यक्ष शबाना सैफी ने बढ़ती भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि तेज धूप, लू और उमस के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनके बीमार होने का खतरा भी बढ़ गया है। कहा कि बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए सरकार को तत्काल प्रभाव से कुछ दिनों के लिए विद्यालयों में अवकाश घोषित करना चाहिए। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए आवश्यकता अनुसार ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया जा सकता है, ताकि शिक्षा भी जारी रहे और बच्चे सुरक्षित भी रहें। यह भी पढ़ें- दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में स्कूल बंद, बच्चों को मिली लंबी छुट्टियां; राज्यवार पू...