रुडकी, अप्रैल 22 -- रुड़की, संवाददाता। भीषण गर्मी में विद्यालयों के समय में बदलाव की मांग तेज हो गई है। उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन (उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ) हरिद्वार इकाई ने बुधवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन भेजकर स्कूल समय में परिवर्तन की मांग की है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में हरिद्वार सहित प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में गर्मी और हीटवेव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार आने वाले दिनों में लू का प्रभाव और बढ़ सकता है, जिसका सीधा असर छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड द्वारा भी छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह भी पढ़ें- सामाजिक संगठनो ने की स्कूलो...