लखनऊ, अप्रैल 18 -- शिक्षकों ने भीषण गर्मी में प्राइमरी स्कूलों के समय में परिवर्तन की मांग तेज कर दी है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडे ने बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक को भेजे पत्र में कहा कि गर्मी से बच्चों बेहाल हो रहे हैं। पारा 40 डिग्री के पार जा चुका है। स्कूलों का सुबह 7:30 से 12:30 बजे किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती के चलते स्कूलों में पंखे आदि नहीं चल पाते हैं। गर्मी में बच्चों को दोपहर दो बजे तक स्कूलों में बैठने में मुश्किल हो रही हैं। गर्मी में बीमार होने का खतरा बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- लू और तपती दोपहर में स्कूल से घर पहुंच रहे नौनिहाल कई जिलों के स्कूलों ने समय परिवर्तन कर दिया है। यह भी पढ़ें- एक से आठवीं तक के स्कूलों के खुलने और बंद होने का समय बदला, यूपी के इस जिले में...