जौनपुर, जून 27 -- जौनपुर। भीषण गर्मी, तेज धूप को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपद में कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने इस संबंध में निर्देश जारी किया। उन्होने बताया कि 27 जून से अगले आदेश तक परिषदीय, सीबीएसई, आईसीएसई, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, मदरसा तथा अन्य बोर्डों के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सुबह सात बजे से 11:30 बजे तक रहेगी। वहीं शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी सुबह 7 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर शैक्षणिक, प्रशासनिक और अन्य आवश्यक कार्य करेंगे। यह भी पढ़ें- अब सुबह 7 से 11.30 तक होगा विद्यालयों का संचालन यह भी पढ़ें- सुबह साढ़े सात बजे से खुलेंगे परिषदीय विद्...